Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चतुर्थी की रात हुगली में सड़क हादसा, तीन की मौत

मृतकों की पहचान भास्कर देवधारा (29), प्रीतम चक्रवर्ती (30) और स्वप्न दे (40) के रूप में हुई है। भास्कर का घर सुगंधा शंकरबाटी इलाके में है, जबकि अन्य दो मृतक चंदननगर काटापुकुर क्षेत्र के निवासी थे।

27 Sep 2025

चतुर्थी की रात हुगली में सड़क हादसा, तीन की मौत

हुगली। हुगली जिले में शुक्रवार रात प्रतिमा लाते समय भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान भास्कर देवधारा (29), प्रीतम चक्रवर्ती (30) और स्वप्न दे (40) के रूप में हुई है। भास्कर का घर सुगंधा शंकरबाटी इलाके में है, जबकि अन्य दो मृतक चंदननगर काटापुकुर क्षेत्र के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, पोलबा के शंकरबाटी बारवारी के सदस्य मां दुर्गा की प्रतिमा लाने गए थे। प्रतिमा को एक अन्य वाहन में रखकर छह लोग गाड़ी से लौट रहे थे। चंदननगर रेल ओवरब्रिज से उतरते समय तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी ईंटों की दीवार से टकरा गई। गाड़ी में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को रक्तरंजित हालत में चंदननगर महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को एसएसकेएम अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी दो चंदननगर अस्पताल में भर्ती हैं।

सूचना मिलते ही चंदननगर और पोलबा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी बहुत तेज गति से आकर टकराई थी। घटनास्थल से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी पर सवार लोगों ने शराब का सेवन किया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चतुर्थी की रात हुगली में सड़क हादसा, तीन की मौत
मृतकों की पहचान भास्कर देवधारा (29), प्रीतम चक्रवर्ती (30) और स्वप्न दे (40) के रूप में हुई है। भास्कर का घर सुगंधा शंकरबाटी इलाके में है, जबकि अन्य दो मृतक चंद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News